CG CONGRESS: राहुल गांधी से मिले भूपेश बघेल और सुखदेव भगत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Bhupesh Baghel and Sukhdev Bhagat met Rahul Gandhi!

 

 

CG CONGRESS: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने कुछ राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस महासचिव और असम प्रभारी भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने राहुल गाँधी से मुलाकात की।

भूपेश बघेल को अब असम में कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सचिन पायलट इससे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। उनकी जगह सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

सुखदेव भगत ने राहुल गांधी से मुलाकात के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी दिल्ली में चर्चा की। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भगत के 27 तारीख को छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक होगी। ऐसे में उनके दौरे से पहले संगठन की स्थिति और आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related