CGPSC SCAM: पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD रहे चैतन्य बोथरिया के खातों की हुई जांच! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CGPSC Scam: Accounts of Chaitanya Botharia, former OSD to ex-CM Bhupesh Baghel, investigated!

 

 

 

CGPSC SCAM: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2020 और 2021 की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया के बैंक खाते में संबंधित अवधि में 170 अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 66.64 लाख रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है।

ईडी ने 14 सितंबर को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि यह जांच EOW/ACB रायपुर में दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी।

ईडी के प्रेस नोट में बताया गया है कि जिस अवधि में कथित लेन-देन और प्रश्नपत्रों से जुड़ी गतिविधियां हुईं, उस दौरान चेतन बोरघरिया मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के रूप में पदस्थ थे।

ईडी के दस्तावेज में बोरघरिया के संबंध में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के रूप में उनकी तैनाती का इस्तेमाल कथित तौर पर कुछ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया गया।

ईडी के मुताबिक, उत्कर्ष चंद्राकर, अनिल चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 के उम्मीदवारों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध वसूली की।

जांच एजेंसी का आरोप है कि इन लोगों ने उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और चयन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया था।

ईडी ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों को कथित तौर पर प्रश्नपत्र पहले उपलब्ध कराए गए। इनमें सिद्धि विनायक मैरिज पैलेस, रायपुर में प्रारंभिक परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र कथित रूप से बांटे जाने का भी उल्लेख है।

इसके बाद उम्मीदवारों को बरनावापारा अभयारण्य स्थित एक रिसॉर्ट में ले जाने और मुख्य परीक्षा से संबंधित लीक प्रश्नपत्रों के आधार पर कोचिंग दिए जाने की बात जांच में सामने आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related