CG WEATHER ALERT : फिर मौसम बिगड़ा, बस्तर के सभी स्कूल बंद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER ALERT : Weather deteriorates again, all schools in Bastar closed

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिन की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है।

लगातार बारिश को देखते हुए बस्तर जिले के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

CHHATTISGARH : पुरी जाने वाली 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली!

मौसम विभाग के मुताबिक नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बिलासपुर, मुंगेली समेत कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से तेज हवा और आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी खराब मौसम के दौरान खेतों में काम रोकने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related