Surajpur Teacher Suicide: Atmanand School teacher hangs herself; death remains a mystery.
SURAJPUR TEACHER SUICIDE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल में 26 वर्षीय शिक्षिका ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सलका निवासी के रूप में हुई है, जो शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने रात में घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
