BILASPUR CRIME: Man turns monster out of lust for sister-in-law; throws niece into burning stove!
BILASPUR CRIME: बिलासपुर के कोनी क्षेत्र के ग्राम घुटकू में पारिवारिक विवाद के बीच दो साल की बच्ची को उसके चाचा ने जलती अंगीठी पर बैठा दिया।
गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपित नितिन लोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पुलिस ने बताया कि ग्राम घुटकू निवासी सुधीर लोनिया की शादी निकिता लोनिया से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद उनके यहां बेटी का जन्म हुआ। पुलिस के मुताबिक, बाद में निकिता और उसके देवर नितिन के बीच प्रेम संबंध हो गए।
26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चलने पर बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई,
7 सितंबर को तीनों घुटकू वापस लौटे जिसके बाद पारिवारिक विवाद फिर शुरू हो गया। मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से झगड़ा हुआ. कुछ देर बाद नितिन और उसकी भाभी अंकिता के बीच भी बहस हो गई।
कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और विवाद को शांत कराया गया. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया है
बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनों के मुताबिक बच्ची के शरीर पर जलने के गहरे निशान थे।परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होगा, लेकिन उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
