CG News: Dharsiwa Assembly constituency receives a gift worth crores thanks to the efforts of MLA Anuj Sharma!
CG NEWS : धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की दिशा में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। विधायक शर्मा की विशेष पहल पर क्षेत्र के विकास के लिए ₹2 करोड़ के निर्माण कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस राशि में अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से ₹1.5 करोड़ और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से ₹50 लाख के विकास कार्य शामिल हैं। इन स्वीकृतियों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों को नई गति मिलेगी।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि धरसीवाँ क्षेत्र के विकास और गाँव-गाँव तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संबंधित प्राधिकरणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक शर्मा ने कहा, “आज का दिन हमारे धरसीवाँ क्षेत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। हमारे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और गाँव-गाँव तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने के लिए हमारी संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने विकास कार्यों का पिटारा खोल दिया है।
