CG RPI-BJP ALLIANCE : Will RPI demand 5 seats from BJP? Athawale hints at a major issue
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) अब अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री और RPI प्रमुख रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी प्रदेश में सभी समाजों को साथ लेकर अपना संगठन मजबूत करेगी।
आठवले ने संकेत दिया कि संगठन मजबूत होने के बाद भाजपा के साथ 4 से 5 सीटों पर गठबंधन को लेकर विचार किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अभी सीटों का कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
RAIPUR GANESH CONTROVERSY : गणेश जी की 6 पैक्स और डायनासोर डिजाइन पर विवाद
आठवले ने बताया कि वे पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ में कैंपेन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले RPI को प्रदेश में मजबूत किया जाएगा और इसके बाद चुनावी परिस्थितियों के हिसाब से गठबंधन पर फैसला होगा।
राहुल गांधी पर भी बोले आठवले
राहुल गांधी को लेकर आठवले ने कहा कि वे विपक्ष में अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें विपक्ष का नेता ही रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन राहुल गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए।
आठवले ने 2029 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत का भरोसा जताया। छत्तीसगढ़ में RPI के विस्तार और भाजपा के साथ संभावित सीट गठबंधन के संकेत ने प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा जरूर शुरू कर दी है।
