RAHUL GANDHI : Rahul showed the potholes on the road and asked – if you are getting money then why are you not working?
रायबरेली। राहुल गांधी ने दिशा की बैठक में रायबरेली की बदहाल सड़कों का मुद्दा सीधे अफसरों के सामने उठा दिया। राहुल ने अपने मोबाइल में टूटी सड़कों और गड्ढों के वीडियो दिखाते हुए PWD अधिकारियों और डीएम से पूछा कि जब सरकार फंड दे रही है तो सड़कों पर काम क्यों नहीं हो रहा?
बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। राहुल ने जिले की मुख्य सड़कों के साथ ग्रामीण लिंक रोड की स्थिति पर भी सवाल उठाया और पूछा कि आखिर सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है और इसे लेकर क्या कार्रवाई हो रही है?
CHHATTISGARH : गटर से मिला नवजात, मचा हड़कंप
करीब ढाई घंटे चली दिशा बैठक से पहले राहुल गांधी ने जनता दरबार भी लगाया। यहां बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें राखी बांधी और टीका लगाया।
बैठक के बाद मंत्री मनोज पांडेय ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में रायबरेली जिले में करीब 16 हजार छोटी-बड़ी सड़कें बनाई गई हैं। वहीं सपा विधायकों ने सड़क, शिक्षा, जल जीवन मिशन, अस्पताल और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने दावा किया कि सरकार की ओर से 2400 करोड़ रुपये का बजट दिए जाने की बात कही जाती है, लेकिन जनता के काम जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं।
इस दौरान सपा विधायकों ने दिशा बैठक से पहले पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन भी किया। पोस्टर में स्कूल बंद होने, फर्जी मुकदमों और जमीन कब्जे जैसे आरोपों का जिक्र था। पुलिस ने बैठक से पहले उनसे पोस्टर-बैनर ले लिए।
राहुल गांधी 2024 में सांसद बनने के बाद आठवीं बार रायबरेली पहुंचे थे। बैठक और अन्य कार्यक्रमों के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
