CG News: Major setback for college pensioners!
CG NEWS: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने चौथे वेतनमान के आधार पर देय पेंशन तथा पांचवें वेतनमान के आधार पर दी जाने वाली पेंशन और ग्रेच्युटी की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
आदेश में विभागीय प्रस्ताव को नियमों में प्रावधान तथा लोकहित में नहीं होने के कारण अमान्य किए जाने का उल्लेख भी है।
सरकार ने लंबित मामलों में उचित विधिक पैरवी के लिए महाधिवक्ता से परामर्श लेने के निर्देश भी दिए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि महाधिवक्ता कार्यालय, वित्त विभाग, उच्च शिक्षा संचालनालय, कोष, लेखा एवं पेंशन सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
