NAMASTE Scheme: Chhattisgarh secures the top spot alongside five other states!
NAMASTE SCHEME: छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार की ‘नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम’ (NAMASTE) योजना की रैंकिंग में संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल किया है।
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी भी छत्तीसगढ़ के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं।
इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों और योजना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जोखिम वाले स्वच्छता कार्यों को मशीनों के जरिए कराने और कर्मियों को सुरक्षित माहौल देने पर जोर दिया जा रहा है।
14 जुलाई को राज्य के सभी नगरीय निकायों में ‘नमस्ते दिवस’ भी आयोजित किया गया था। इन कार्यक्रमों में 15 हजार से ज्यादा स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया था।
‘नमस्ते’ योजना में राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन 100 अंकों में स्वच्छता कर्मियों के सत्यापन, मशीनीकरण, ERSU और 14420 हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा कवरेज तथा स्वच्छता मृत्यु के मामलों में कार्रवाई, मुआवजा और जवाबदेही जैसे मानकों को शामिल किया गया। स्वच्छता मृत्यु के मामलों में नकारात्मक अंक का भी प्रावधान रखा गया है।
