Pledge taken at the Youth CAIT Business Meet: Collaboration will boost business.
रायपुर। युवा कैट द्वारा युवा उद्यमियों एवं व्यापारियों के बीच आपसी परिचय, व्यापारिक सहयोग एवं रेफरल नेटवर्किंग को मजबूत करने के उद्देश्य से बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों एवं व्यापारियों ने सहभागिता की तथा आपसी सहयोग के माध्यम से व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि बिजनेस मीट का मुख्य उद्देश्य युवा व्यापारियों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, नए व्यापारिक अवसर तलाशने तथा मजबूत रेफरल नेटवर्क तैयार करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज माहेश्वरी, मैनेजिंग पार्टनर, महेश्वरी पब्लिसिटी सर्विस ने अपने संबोधन में कहा कि आज का सफल व्यापारी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार में सफलता केवल लाभ कमाने से नहीं, बल्कि ग्राहक का विश्वास, बेहतर गुणवत्ता और मजबूत व्यावसायिक संबंध बनाने से प्राप्त होती है।
पंकज माहेश्वरी जी ने व्यापार की सफलता के पाँच महत्वपूर्ण मंत्र बताएः-
1- कस्टमर फर्स्ट
2- क्वालिटी
3- ट्रस्ट
4- एथिक्स व ट्रांसपरेंसी
5- ओन ब्रांड डेवलपमेंट
माहेश्वरी ने कहा कि व्यवसाय में लाभ महत्वपूर्ण है, लेकिन ग्राहक का विश्वास और संतुष्टि उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवा उद्यमियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यवसाय को केवल आज के लाभ के दृष्टिकोण से न देखें, बल्कि गुणवत्ता, विश्वास और मजबूत ब्रांड के माध्यम से भविष्य के लिए एक प्रतिष्ठित व्यवसाय खड़ा करें।
उन्होंने कहा कि कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी के नेतृत्व में युवा कैट द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे मासिक बिजनेस मीट अत्यंत सराहनीय पहल हैं। ऐसे कार्यक्रम व्यापारियों के बीच संवाद, विश्वास, सहयोग और नेटवर्किंग को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा युवा उद्यमियों को सीखने और आगे बढ़ने का उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराते हैं।
बिजनेस मीट के दौरान विभिन्न उद्यमियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए अपने उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ावा देने, रेफरल साझा करने तथा स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने कहा कि युवा कैट व्यापारियों को जोड़ने का एक ऐसा सशक्त मंच है, जहां प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है। मजबूत नेटवर्किंग ही व्यापार के विस्तार की महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने कहा कि यह बिजनेस मीट केवल परिचय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए अवसरों, नए संबंधों और नए व्यापारिक आयामों की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को प्राथमिकता देकर रेफरल प्रदान करे और आवश्यकता के समय एक-दूसरे का सहयोग करे, तो इससे स्थानीय व्यापार को नई गति मिल सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नियमित रूप से ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा युवा व्यापारियों एवं उद्यमियों को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
इस मीटिंग में मुख्य रूप से कैट के प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह, हिमांशु वर्मा, रोनक पटेल, मितेश पटेल, गिरीश पटेल, विशाल वरयानी, रोहित पटेल, नागेश साहू, अमित गुप्ता, निपेश प्रजापति, नागेंद्र तिवारी, सुरेश वासवानी, विक्रम शर्मा, बी. एस. परिहार, हर्ष वर्धन गुप्ता, रविन्द्र उबेजा, भावेश ठाकर, प्रिंस जैन, सोपान अग्रवाल, निलेश मुंद्रा, नरेश मखीजा, राज खेलवानी, मानव गुप्ता, मनीष जिंदल, विवेक सिंह, विकास अग्रवाल, अनमोल साहू, अरुण डागा, वैभव साहू, रवि तुली, वैभव सालुंखे, पीयूष गोखलानी, मोहित इसरानी, नितेश बंसल, रोशन लाल शर्मा, राजेश बिहानी, आनंद यादव, मनीष वर्मा, सूरज हेडाओ, आकाश जैन, अमित पटेल, राघव, प्रदीप सिंह, चंदन निषादराज, दीपक कुमार जैन, पलाश अग्रवाल, मनीष अंबवानी आदि उपस्थित रहे।
