DELHI BUILDING COLLAPSE : दिल्ली हादसे में नहीं रहा छत्तीसगढ़ का युवराज 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI BUILDING COLLAPSE : Prince of Chhattisgarh passes away in Delhi accident

नई दिल्ली/दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग के एक परिवार से उनका जवान बेटा छीन लिया। 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी हादसे के वक्त अपने बचपन के दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। अचानक तेज गड़गड़ाहट की आवाज आई, फिर कॉल के दूसरी तरफ खामोशी छा गई।

कुछ देर बाद दोस्त को पता चला कि सत्य निकेतन में एक इमारत ढह गई है। जिसके बाद शुरू हुई युवराज की तलाश, लेकिन आखिरकार एम्स ट्रॉमा सेंटर से उसके मौत की दुखद खबर मिली।

BAGHPAT EXPRESSWAY ACCIDENT:श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 5 की मौत! 

युवराज सोनी दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहता था। बताया जा रहा है कि वह छुट्टियों के बाद महज तीन दिन पहले ही अपने घर दुर्ग से वापस दिल्ली लौटा था।

‘हेलो… तू ठीक है?’ लेकिन जवाब नहीं आया

हादसे के वक्त युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था। दोनों घूमने जाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान आर्यन को फोन पर अचानक तेज और भयावह गड़गड़ाहट सुनाई दी।

आर्यन ने घबराकर युवराज को बार-बार आवाज दी और पूछा, ‘हेलो… हेलो… तू ठीक है?’ लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक मिनट बाद फोन कट गया।

इमारत गिरने की खबर ने उड़ा दिए होश

आर्यन लगातार अपने दोस्त के फोन का इंतजार करता रहा। कुछ समय बाद जब उसे सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर मिली तो उसके होश उड़ गए। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां राहत और बचाव अभियान चल रहा था।

घंटों की तलाश के बाद आर्यन को एम्स ट्रॉमा सेंटर से जानकारी मिली कि जिस दोस्त से वह हादसे से कुछ देर पहले फोन पर बात कर रहा था, उसकी मौत हो चुकी है।

दुर्ग निवासी युवराज और आर्यन बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव से जुड़े थे। हादसे के बाद युवराज के परिजन भी लगातार उसकी कुशलता जानने के लिए फोन कर रहे थे, लेकिन बाद में परिवार तक उसके मौत की दुखद खबर पहुंची।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related