CG BJP vs Congress: BJP and Congress at loggerheads over NIA court verdict!
CG BJP VS CONGRESS: छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है।
NIA कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस और बीजेपी में राजनीति शुरू हो गई हैं।
भूपेश बघेल ने कहा, “दूसरा इसमें षड़यंत्रों का कहीं उल्लेख नहीं है। तीसरा, उस वक्त जो अधिकारी सुरक्षा में तैनात थे। उनके खिलाफ कोई बात नहीं है। कुल मिलाकर यह है कि NIA ने लीपापोती की है और सही न्याय नहीं मिला।”
बघेल ने कहा कि इतनी बड़ी घटना जिसमें 28 लोगों की जान चली गई। हमारे नेता शहीद हो गए, उसमें जांच क्यों नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार (BJP) की नीयत साफ नहीं है।
वहीं, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झीराम घाटी हत्याकांड मामले में अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की टिप्पणियों पर दिए अपने बयान में कहा, “पांच साल तक सरकार रही, उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया? एनआईए की जांच सही साबित होने के बाद ही अदालत ने सजा सुनाई। जब जांच एनआईए को सौंपी गई थी, तब केंद्र में यूपीए सरकार सत्ता में थी।”
