PM MODI IN SRCC: SRCC में ZEN जी के बीच जमकर बोले PM मोदी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi at SRCC: PM Modi spoke passionately amidst the students at SRCC!

 

 

PM MODI IN SRCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के समारोह में शामिल होकर कहा कि SRCC के पूर्व छात्र ‘भले ही ‘धुरंधर’ न हों, लेकिन उन्होंने धूम जरूर मचाई है. हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है.

पीएम मोदी ने कहा, “SRCC के पूर्व छात्र भी बहुत खास रहे हैं. आपकी भाषा में कहूं तो यहां के पूर्व छात्र ‘OGs’ (ओरिजिनल दिग्गज) हैं. उन्होंने दुनिया भर में SRCC का नाम रोशन किया है और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है. हमारे अरुण जेटली जी ने यहीं पढ़ाई की थी और मैं कह सकता हूं कि शायद ही उनके साथ कोई ऐसी मुलाकात हुई हो जिसमें उन्होंने SRCC के दिनों का कोई किस्सा न सुनाया हो. कभी-कभी तो मैं थक भी जाता था क्योंकि वे मुझे वही किस्सा बार-बार सुनाते थे.”

उन्होंने आगे कहा, ‘आज भी, मेरी टीम का हिस्सा संजीव सान्याल, SRCC के ही पूर्व छात्र हैं. हमारे कई और साथी भी हैं जिन्होंने यहीं पढ़ाई की है और ऐसा नहीं है कि SRCC ने सिर्फ अर्थशास्त्र की दुनिया के ही लोग दिए हैं. कलाकारों से लेकर राजनेताओं, वकीलों और जजों तक, हर क्षेत्र के लोग यहीं से निकले हैं.’

पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया भारत को सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनते हुए देख रही है. पिछले हफ्ते ही भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई सकारात्मक घटनाक्रम हुए हैं. 7.8 प्रतिशत की तिमाही विकास दर ने देश का आत्मविश्वास बढ़ाया है. यह 7.8 प्रतिशत की विकास दर ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है और व्यापार से जुड़ी कई चुनौतियां भी हैं.

दूसरे शब्दों में कहें तो, “भारत न केवल विकास कर रहा है बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है. इसके बावजूद, जिन लोगों के लिए 2013 में गिलास आधा खाली था, वे आज भी वैसा ही सोचते हैं. उनके लिए गिलास हमेशा आधा खाली ही रहेगा. मैं गिलास की बात कर रहा हूं. मैं किसी चीज के खाली रहने की बात नहीं कर रहा हूं.”

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related