Delhi AIIMS: Tanvi’s 14-year wait ends in death!
DELHI AIIMS: एम्स में 14 साल तक सर्जरी की प्रतीक्षा करने वाली 15 वर्षीय तन्वी की मौत के मामले में अब उसके पिता मुकेश परियानी ने डॉ. सचिन तलवार समेत एम्स के सभी संबंधित डाक्टरों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराएंगे।
इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से न्याय की मांग करेंगे।
तन्वी की एक सितंबर को एम्स में मौत हुई थी। मौत का कारण हाइपोक्सिक स्पेल व कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।
एम्स की जांच समिति वर्ष 2012 से 2026 तक के उपचार रिकार्ड, ओपीडी, जांच रिपोर्ट, उपचार प्रक्रिया, विशेषज्ञों की राय, सर्जरी में देरी, मौत की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समीक्षा कर रही है।
मुकेश परियानी का आरोप है कि 2014 में सर्जरी के लिए रक्त और पैसे जमा कराने के बावजूद आपरेशन नहीं हुआ और तारीखें टलती रहीं। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत के बाद भी डॉ. तलवार ने सर्जरी से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘जब तक एक्शन नहीं होगा, समिति की जांच का क्या फायदा??
