RAIPUR VIRAL VIDEO : महापौर पर वीडियो पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR VIRAL VIDEO : Mayor’s video proves costly, youth arrested!

रायपुर। राजधानी में जलभराव और सड़कों की हालत पर सोशल मीडिया वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। महापौर मीनल चौबे के खिलाफ वीडियो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG PRIVATE UNIVERSITY : राज्यपाल का आदेश, पोर्टल अब तक गायब!

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनय माहेश्वरी के रूप में हुई है। उसे देवपुरी इलाके से पकड़ा गया है।

मामला बारिश के बाद रायपुर में जलभराव और खराब सड़कों को लेकर बनाए गए एक सोशल मीडिया वीडियो से जुड़ा है। आरोप है कि वीडियो में शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने के दौरान महापौर मीनल चौबे के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षद दल ने इस पर आपत्ति जताई और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की।

BILASPUR AMBEDKAR STATUE CONTROVERSY: अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों में आक्रोश! 

पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई, जिसके बाद विनय माहेश्वरी को गिरफ्तार किया गया।

अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो किस उद्देश्य से बनाया गया था और इसे किन-किन माध्यमों से सोशल मीडिया पर फैलाया गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related