BILASPUR AMBEDKAR STATUE CONTROVERSY: अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों में आक्रोश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR AMBEDKAR STATUE CONTROVERSY: Ambedkar statue tampered with; public outrage!

 

 

BILASPUR AMBEDKAR STATUE CONTROVERSY: बिलासपुर के अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक तरीके से की गई हरकत की जानकारी मिलते ही सर्व समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई।

बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सिर पर किसी ने पानी की बोतल या अन्य वस्तु बांध दी। प्रतिमा के कुछ हिस्सों पर मिट्टी भी लगाई गई है।

वहीं, गले में कपड़े बांधे जाने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बौद्ध समाज के साथ ही अलग-अलग समाज के लोग अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और घटना पर गहरी नाराजगी जताई।लोगों का कहना है कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि संविधान, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है।

ऐसे कृत्य से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सर्व समाज ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related