JANJGIR-CHAMPA ACB ACTION: Principal and clerk arrested red-handed while accepting a bribe of ₹10,000!
JANJGIR-CHAMPA ACB ACTION: जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंजुलता सोनी (प्राचार्य) और विकास मसीह (लिपिक) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने अपने ही स्कूल के बाबू मनीष राठौर से वेतन वृद्धि का एरियर 80 हजार रुपए निकालने के एवज में पैसों की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते समय दोनों को धर दबोचा।
ACB टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी जारी है। ACB की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। बता दें कि एसीबी बिलासपुर की यह लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई है।
