DISHA SALIAN CASE : दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़! CBI करेगी जांच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DISHA SALIAN CASE : Major twist in Disha Salian case! CBI to investigate

मुंबई. मुंबई में दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब 6 साल बाद केस में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले में FIR दर्ज करने और जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है।

दिशा के पिता सतीश सालियान ने बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए CBI जांच की मांग की थी। उनकी याचिका में आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए थे। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश का मतलब किसी को दोषी ठहराना नहीं है। अब CBI सबूतों के आधार पर जांच करेगी।

H1N1 CASES : दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा …

हाईकोर्ट ने मालवणी पुलिस को केस से जुड़े सभी रिकॉर्ड CBI को सौंपने और CBI को वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में जांच करने के निर्देश दिए हैं। करीब 6 साल पुराने इस मामले में अब जांच का रुख पूरी तरह बदल गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related