H1N1 CASES : Swine flu threat increases in Durg…
दुर्ग. दुर्ग में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 1 सितंबर तक जिले में 4 नए मरीज मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 17 हो गई है।
CG TRANSFER BREAKING : PWD में बड़ा फेरबदल, 45 इंजीनियर बदले
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, फिलहाल 9 मरीज एक्टिव हैं। इनमें 7 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 2 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सभी एक्टिव मरीजों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
केस बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और उनकी भी निगरानी रखी जा रही है।
LUCKNOW ROAD COLLAPSE : बारिश में सड़क समाई, युवक बाइक समेत गिरा
स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सर्दी जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।
खांसी-बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।
