LUCKNOW ROAD COLLAPSE : बारिश में सड़क समाई, युवक बाइक समेत गिरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LUCKNOW ROAD COLLAPSE : Road submerged in rain, young man falls along with his bike

रायपुर डेस्क। लखनऊ में भारी बारिश के बाद सड़क धंसने का बड़ा मामला सामने आया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

CD KAND : भूपेश समेत आरोपियों की सुनवाई टली

इस दौरान एक युवक गड्ढे में गिर गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक मोटरसाइकिल भी इस गहरे गड्ढे में समा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई कोशिशों के बाद क्रेन की मदद से मोटरसाइकिल को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। गड्ढे के आसपास बारिश का पानी जमा होने से हालात और खतरनाक हो गए।

CD KAND : भूपेश समेत आरोपियों की सुनवाई टली

घटना के बाद सड़क को बंद कर दिया गया है और नगर निगम की टीम गड्ढे को भरने और सड़क को सुरक्षित करने में जुटी हुई है।

राजधानी की सड़क पर बने इस 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे ने सड़क निर्माण और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी कमजोर कैसे हुई कि भारी बारिश के बाद पूरा हिस्सा ही जमीन में समा गया।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related