BILASPUR VIOLENCE : पत्थरबाजी के बाद सोहेल ने किया सरेंडर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR VIOLENCE : Sohail surrenders after stone pelting

बिलासपुर. बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुए विवाद, पथराव और हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने मंगलवार शाम पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CD KAND : भूपेश समेत आरोपियों की सुनवाई टली

सरेंडर से पहले सोहेल खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुद को बेगुनाह बताया। उसका दावा है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था और उसे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।

सोहेल ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले उसे एक आत्महत्या के मामले में भी फंसाया जा चुका है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि सोहेल की तलाश में पुलिस लगातार उसके रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद वह खुद सरेंडर करने पहुंचा।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस और ACCU की टीम ने उससे देर रात तक पूछताछ की। पुलिस अब उससे घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

CG ILLEGAL OPIUM FARMING : 8 करोड़ की अफीम… अब मिली पूर्व भाजपा नेता को जमानत

इस हिंसा और पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और धारा 144 लागू कर दी गई।

मामले में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि एक पक्ष ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठाए हैं और आरोप लगाया है कि कार्रवाई एकतरफा हो रही है।

दरअसल, खपरगंज इलाके में दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर तनाव बढ़ा।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें कई जवान घायल हुए।

पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। मामले में दूसरे पक्ष का एक मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह समेत कुछ अन्य लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related