CG Cyber Crime: Fraud committed using a fake Facebook ID of MLA Dharamjeet Singh!
CG CYBER CRIME: बिलासपुर जिले की तखतपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए साइबर ठगों ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक फर्जी आईडी से लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है.
इस मामले में विधायक की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी विधायक ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करके उन्होंने कहा कि मेरे नाम और फोटो का इस्तेमाल करके कोई ठग फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे की मांग कर रहा है.
मैंने इसकी जानकारी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को दे दी है. कृपया झांसे में न आएं, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आम लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. कहा गया है कि यदि विधायक या किसी अन्य जनप्रतिनिधि के नाम से पैसे की मांग वाला कोई मैसेज, कॉल या स्क्रीनशॉट आता है, तो भुगतान ना करें. इसे सबूत के तौर पर अपने पास रखें और पुलिस को सूचना दें.
