CG DEO Action: DEO withholds salary, issues show-cause notice!
CG DEO ACTION: मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एल.पी. डाहिरे ने शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हुए बड़े पैमाने पर लापरवाही उजागर हुई है।
डीईओ के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दुल्लापुर स्थित स्कूल में निर्धारित स्टाफ में से केवल दो शिक्षक ही उपस्थित मिले, जबकि बाकी सभी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के नदारद थे।
इसी तरह हाई स्कूल झलियापुर की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई, जहां पूरे स्कूल में सिर्फ एक ही शिक्षक उपस्थित था।
निरीक्षण के दौरान केवल शिक्षकों की अनुपस्थिति ही नहीं, बल्कि दोनों ही स्कूलों में शासन की महत्वपूर्ण ‘मध्यान्ह भोजन योजना’ भी बंद पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करने के निर्देश दिए।
कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने वाले सभी गैर-हाजिर कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, सभी अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
प्रशासनिक अमले की इस अचानक हुई कार्रवाई से जिले के शिक्षा महकमे और लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
