JHIRAM GHATI CASE : The verdict in the Jhiram incident has been postponed again! The decision was not announced on August 31st.
रायपुर। 31 अगस्त को NIA की विशेष अदालत में फैसला सुनाया जाना था, लेकिन कोर्ट ने निर्णय को एक बार फिर टाल दिया है। अब 5 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा।
FIR ON RAHUL GANDHI : हल्द्वानी FIR पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला
झीरम घाटी मामले में दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पहले ही पूरी हो चुकी हैं और अदालत फैसला सुरक्षित रख चुकी थी। मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चला, जबकि सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी है।
कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। अब सभी की नजर 5 सितंबर के फैसले पर है कि अदालत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर क्या निर्णय सुनाती है।
CHHATTISGARH WEATHER : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न! 21 जिलों में अलर्ट
25 मई 2013 को हुए झीरम घाटी हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं और सुरक्षा जवानों की जान गई थी।
