CHHATTISGARH : Complaint to dismiss the government reaches the Governor!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित भ्रष्टाचार और शासकीय जमीन से जुड़े मामलों को लेकर राज्यपाल सचिवालय तक गंभीर शिकायत पहुंची है। छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी और संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने राज्यपाल को शिकायत देकर आरोपों की जांच कराने और आरोप प्रमाणित होने पर मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
राज्यपाल सचिवालय ने 15 जुलाई 2026 को शिकायत को आगे कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा है। पत्र में शिकायत में बताए गए तथ्यों पर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जानकारी आवेदक और राज्यपाल सचिवालय को देने को कहा गया है।
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ SC आयोग में बड़ा बदलाव! ये रही नई टीम की लिस्ट …
शिकायत में शासकीय, काबिल कास्त और आदिवासी जमीन से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज, जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध गतिविधियों समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने इन मामलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित भूमिका की भी जांच की मांग की है।




राज्यपाल सचिवालय की नोटशीट में भी शिकायत के आरोपों का उल्लेख करते हुए इसे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजने का प्रस्ताव दर्ज है।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोप अभी जांच के स्तर पर हैं और उन्हें साबित हुआ तथ्य नहीं माना जा सकता। अब इस मामले में शासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
