BILASPUR TRAIN: Bilaspur-Yelahanka weekly train now regular; Tokhan Sahu flagged off the train.
BILASPUR TRAIN: बिलासपुर से बेंगलुरु के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों से बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है।लिहाजा बुधवार को केंद्र राज्य मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया
बिलासपुर से बेंगलुरु जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है लेकिन इस दिशा में केवल एक ही ट्रेन साप्ताहिक होने की वजह से रेल यात्रियों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा था और कई लोग फ्लाइट या अन्य माध्यमों से यहां पहुंच रहे थे इस समस्या को देखते हुए पिछले दिनों बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली में केंद्र रेल मंत्री से मिलकर बिलासपुर से यलहंका तक चलने वाली ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी जिसके बाद रेल मंत्री ने इस दिशा पर विचार करते हुए इस ट्रेन को नियमित कर दिया जिसके बाद बुधवार से यह ट्रेन नियमित सेवा के साथ शुरू हुई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक रेल सेवा को नियमित किए जाने को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इस रेल सेवा को नियमित कराने के लिए लगातार पहल की थी। उनके प्रयासों के बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को नियमित सेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया।26 अगस्त से बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी। इस सेवा से बिलासपुर और दक्षिण भारत के बीच यात्रियों का आवागमन पहले की तुलना में आसान होगा।
ट्रेन के नियमित परिचालन से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर बेंगलुरु तक नियमित रेल सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए एक अतिरिक्त सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के यात्रियों की मांग को केंद्र तक पहुंचाने और उसे मूर्त रूप दिलाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
