RAKHI AD CONTROVERSY : कृति के सपोर्ट में राहुल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAKHI AD CONTROVERSY : Rahul in support of Kriti!

रायपुर। राखी के एक विज्ञापन को लेकर अभिनेत्री कृति सेनन विवादों में हैं। विज्ञापन में कृति के पहनावे पर सवाल उठे और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी ऐड को लेकर आपत्ति जताई।

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेगी महिलाओं के लिए ई-बस!

अब इस विवाद में राहुल गांधी की एंट्री हो गई है। उन्होंने कृति सेनन की पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा कि महिलाओं के कपड़ों और उनकी जिंदगी को लेकर ऑनलाइन पहरेदारी नहीं होनी चाहिए।

राहुल ने कहा कि महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को उनकी पसंद के लिए ट्रोल किए जाने का विरोध किया।

वहीं कंगना रनौत ने विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि राखी के मौके पर भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधी जाएगी।

CHHATTISGARH : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए किसे मिलेगा कितना फायदा

कृति सेनन ने भी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि त्योहारों की खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं में होती है। उन्होंने महिलाओं को यह बताने की सामाजिक सोच पर भी सवाल उठाया कि उन्हें क्या पहनना चाहिए।

अब राहुल के समर्थन के बाद राखी का यह विज्ञापन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related