KORBA NEWS: अस्पताल के बाथरूम में  मिला मानव भ्रूण! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA NEWS: Human foetus found in hospital bathroom!

 

 

KORBA NEWS: कोरबा जिले के पुराने बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुंवर अस्पताल में सफाई के दौरान अस्पताल के बाथरूम में एक मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया ।

सफाई कर्मचारी ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सफाई कर्मचारी पी. चिना के अनुसार, सोमवार सुबह  अस्पताल के बाथरूम की सफाई करने के दौरान अंदर तेज बदबू आने पर उसे वहां भ्रूण पड़ा हुआ दिखाई दिया। कर्मचारी ने तत्काल इसकी जानकारी अपने सुपरवाइजर पवन कुमार साहू को दी।

कर्मचारी का आरोप है कि सुपरवाइजर ने उसे भ्रूण को पन्नी में पैक कर अस्पताल की छत पर रखने के लिए कहा। इसके बाद उससे बाथरूम की सफाई करने को कहा गया।

इसके साथ ही महिला सफाईकर्मी ने सफाई देते हुए कहा कि उसे नहीं मालूम था कि ये कानूनी मामला है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. उस ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related