CG YOUTH ASSAULT : Youth brutally beaten by mob during Palki Yatra
कवर्धा. कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान ऐसा क्या हुआ कि एक युवक को भीड़ ने घेर लिया?
बजरंग चौक के पास मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
CG RAID BREAKING : 1500 ट्रकों वाले कारोबारी पर GST की बड़ी रेड
हालांकि, जिस युवक की पिटाई हुई, उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस वायरल वीडियो और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
