WASH WASH SCAM RAIPUR : वॉश-वॉश गैंग की पूछताछ में बड़ा खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WASH WASH SCAM RAIPUR : Big revelation in the interrogation of wash-wash gang

रायपुर. वॉश-वॉश स्कैम गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक गैंग खास तौर पर बड़े कारोबारियों और NRI को निशाना बनाता था।

गैंग ने गुजरात के दो NRI कारोबारियों से 4 करोड़ रुपए नकद मंगाए थे और रकम को 25 करोड़ रुपए बनाकर लौटाने का झांसा दिया था।

CG TOURISM FRAUD : छत्तीसगढ़ टूरिज्म के नाम पर ठगी!

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गैंग एक करोड़ रुपए से कम की ठगी नहीं करता था। हर शिकार के लिए पहले रिहर्सल होती थी और गैंग के सदस्यों की अलग-अलग भूमिका, डायलॉग और किरदार तय किए जाते थे।

मास्टरमाइंड ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी उमेश गुप्ता को ठगने के लिए पांच बार रायपुर आया था। पुलिस के मुताबिक वह बालोद और धमतरी भी गया और कारोबारी की पूरी जानकारी जुटाने के बाद ठगी की प्लानिंग की।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूछताछ में देशभर में ऐसे 10 से ज्यादा गिरोह सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related