MAHARASHTRA NEWS: Maharashtra government’s arbitrary decree—crackdown begins against auto and taxi drivers who do not know Marathi!
MAHARASHTRA NEWS: महाराष्ट्र में कमर्शियल पैसेंजर गाड़ी चलाने वाले चालकों के लिए यात्रियों से बेहतर संवाद के लिए व्यावहारिक मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किया गया है.
RTO की टीमें टैक्सी और ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों का मराठी भाषा के कामकाजी ज्ञान को परखने के लिए 16 सवालों का टेस्ट लिया जा रहा है।
RTO कुछ ड्राइवरों को एक महीने का नोटिस दे रही हैं जो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर वे आगे भी इसमें खरे नहीं उतरे तो उनके बैज सस्पेंड किए जा सकते हैं।
इससे एक दिन पहले ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक ने टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और ऐप-बेस्ड कैब ड्राइवरों के लिए मराठी का कामकाजी ज्ञान होना जरूरी करने का ऐलान किया था।
मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में परिवहन विभाग की टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया 3,995 चालकों की चेकिंग की गई. केवल मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में कुल 3,995 वाहन चालकों की जांच की गई.
इनमें से 604 चालक ऐसे पाए गए जिन्हें दैनिक कामकाज के लायक व्यावहारिक मराठी का ज्ञान नहीं था. इन सभी को तुरंत नोटिस थमाया गया है.
