CHHATTISGARH : B.Ed bridge course for 74,000 teachers? A big proposal.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 74 हजार सेवारत शिक्षकों को B.Ed की योग्यता दिलाने के लिए B.Ed ब्रिज कोर्स शुरू करने की मांग उठी है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग से यह कोर्स पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के जरिए कराने का प्रस्ताव दिया है।
AMIT SHAH : अमित शाह पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला! रायपुर में केस दर्ज
एसोसिएशन का कहना है कि नौकरी करते हुए शिक्षकों के लिए दो साल का नियमित B.Ed करना मुश्किल है। ऐसे में कम समय में योग्यता पूरी कराने के लिए ब्रिज कोर्स ज्यादा व्यवहारिक विकल्प होगा।
संगठन ने प्रदेश के 146 विकासखंडों में अध्ययन केंद्र, वरिष्ठता के आधार पर प्रवेश, अवकाश के दौरान संपर्क कक्षाएं और स्थानीय स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाने जैसे सुझाव भी दिए हैं। प्रस्ताव के मुताबिक एक साल के भीतर B.Ed ब्रिज कोर्स की डिग्री देने की व्यवस्था की जा सकती है।
