CG ROAD ACCIDENT: कारों से लोड कंटेनर 30 फीट नीचे गिरा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ROAD ACCIDENT: Container loaded with cars falls 30 feet down!

 

 

CG ROAD ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर 8 नई कारों से लोड एक भारी-भरकम कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरा।

हादसे में कंटेनर वाहन समेत उसमें लोड सभी 8 नई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं दुर्घटना में चालक को चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया हैं ।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर वाहन आंध्र प्रदेश से अंबिकापुर स्थित महामाया ऑटो सेंटर जा रहा था। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए और उसमें लोड नई कारों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया।

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related