SAURABH CHANDRAKAR DEMAND : Before returning to India, he said, “My life is in danger, if you provide me security, I will reveal the secret.”
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर ने भारत लाए जाने से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है। ओमान पुलिस के सामने उसने भारत की जेल में अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है।
चंद्राकर ने अपने साथ परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है। उसका दावा है कि अगर उसे सुरक्षा दी जाती है तो वह भारतीय जांच एजेंसियों को सट्टा नेटवर्क, कथित राजनीतिक कनेक्शन, पैसों के लेन-देन और विदेशों में मौजूद संपत्तियों से जुड़ी अहम जानकारी देने को तैयार है।
PELLET GUN CASE : पीड़ित को साथ लेकर DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी
वह भारत लौटने के बाद जांच एजेंसियों और अदालत के सामने बयान देने की इच्छा भी जता रहा है। साथ ही उसने पूछताछ के दौरान खुद को नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों से अलग रखने और इलेक्ट्रॉनिक व दस्तावेजी सबूत सुरक्षित रखने की मांग की है।
सौरभ चंद्राकर फिलहाल ओमान में हिरासत में है और भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया जारी है। हालांकि, उसकी सुरक्षा संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और उसे किसी भी मामले में कानूनी छूट मिलने की बात नहीं कही गई है।
