RAIPUR CRIME : The height of brutality! Minor daughter raped, newborn sold
रायपुर. रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। बेटी के गर्भवती होने के बाद उसकी उम्र छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और अस्पताल में उसे बालिग व शादीशुदा बताकर डिलीवरी कराई गई।
CHHATTISGARH : चंदा मांगने आई महिला, पत्नी को बेहोश कर लूट ले गई जेवर!
पुलिस के अनुसार, डिलीवरी के बाद नवजात को दूसरे व्यक्ति को सौंपने का भी आरोप है। मामले में पिता, बुआ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने POCSO, BNS और JJ Act समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
