UP Elections 2027: Entry of new faces in the Assembly elections?
UP ELECTIONS 2027: नितिन नवीन की नई टीम के गठन के ठीक बाद BJP ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है।
चर्चा है कि तावड़े यूपी में दो सौ टिकट बदलने की रणनीति को जमीन पर उतारने की कसरत में जुटेंगे। पार्टी जानती है कि जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता में नाराजगी बढ़ी है, जिसका असर चुनाव पर पड़ सकता है।
गुजरात के रहने वाले राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल सह-प्रभारी के रूप में पार्टी की रणनीति को नई धार देंगे।
राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े ने योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले 12 और 13 अप्रैल को लखनऊ में रुककर मंत्रियों, विधायकों एवं संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।
इसके बाद प्रदेश इकाई के गठन को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ तावड़े भी बैठे, जिससे साफ संदेश उभरा कि वह उत्तर प्रदेश के अगले प्रभारी हो सकते हैं।
