MAHASAMUND FAKE PANEER: 300 kg of fake paneer seized from factory!
MAHASAMUND FAKE PANEER: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर राजस्व, खाद्य-औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री से 300 किलो पनीर जब्त किया हैं।
भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में तैयार पनीर रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री कानपुर के रहने वाले शोभित की बताई जा रही है। रविवार देर रात जिला प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री में दबिश दी।
जांच के दौरान फैक्ट्री में 300 किलो पनीर मिला। उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह होने पर अधिकारियों ने तैयार पनीर को जब्त कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जब्त पनीर खाद्य गुणवत्ता के तय मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। टीम ने पनीर बनाने की प्रक्रिया और उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री से जुड़ी जानकारी भी जुटाई है।
