RAIPUR CRIME NEWS: ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी,72 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME NEWS: Theft at a jewellery shop; 5 accused arrested within 72 hours!

 

 

 

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा फेस-2 स्थित श्री गुरू ज्वेलर्स में दीवार तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाले गिरोह को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने 72 घंटे के अंदर दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के पास से करीब 2 किलो चांदी के जेवर, एक सोने का लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई जा रही है.

श्री गुरू ज्वेलर्स दुकान में 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली.

दुकान पहुंचने पर निमाई डोन्डा ने देखा कि दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखे सोने-चांदी क गहने गायब थे. इसके बाद उन्होंने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई.

चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर 10 से ज्यादा विशेष टीमें बनाई गईं.

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ तकनीकी जानकारी जुटाई और आसपास के हजारों CCTV कैमरों की फुटेज देखी. इसके अलावा हाल में जेल से बाहर आए लोगों और पुराने नकबजनों की जानकारी भी जुटाई गई.

जांच के दौरान पुलिस ने पुरानी बस्ती रायपुर की रहने वाली आकांक्षा सोनी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया. पूछताछ में पुलिस के सामने उसने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद उसपर पुलिस ने गिरोह के कथित मास्टरमाइंड समेत चार दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related