NCB ACTION: 13 हजार करोड़ के ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया UAE से भारत डिपोर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NCB Action: Virendra Basoya, mastermind of a ₹13,000-crore drug syndicate, deported from the UAE to India!

 

 

 

NCB ACTION : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि NCB ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया वीरेंद्र सिंह बसोया को संयुक्त UAE से वापस भारत ले आई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार विदेशों में छिपे ड्रग तस्करों को लगातार ढूंढ रही है और उनके पूरे नेटवर्क को पूरी सख्ती के साथ खत्म कर रही है।

ग्रहमंत्री अमित शाह ने बताया कि NCB द्वारा बसोया को यूएई से वापस लाना, देश में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति में एक नया मील का पत्थर साबित हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी जांच एजेंसियों ने अपराधियों को ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक के एप्रोच से ट्रैक किया है। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि ड्रग तस्कर चाहे दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, वे भारतीय कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।

बता दे कि वीरेंद्र सिंह बसोया एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जो लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर था। उसकी वापसी को भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related