UTTARAKHAND TUNNEL ACCIDENT: सुरंग में बचाव अभियान जारी, अब तक 4 शव बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Uttarakhand Tunnel Accident: Rescue operation underway in the tunnel; 4 bodies recovered so far.

 

 

UTTARAKHAND TUNNEL ACCIDENT: उत्तराखंड के पहाड़ी जिले चमोली में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने राहत और बचाव एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी.

पीपलकोटी स्थित THDC  की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा भरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

NDRF के मुताबिक अभी तक चार शव बाहर निकाले गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हैं जिनका इलाज गोपेश्वर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है।

टनल के अंदर पानी और मलबा आने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन के साथ-साथ NDRF, SDRF और सेना की टीमें मौके पर तैनात हैं। टनल में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए सेना की टीम भी तैनात कर दी गई है।

CM पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वे आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद सीएम गोपेश्वर के जिला अस्पताल जाएंगे, जहां वे घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related