IPS RAHUL BANSAL : Accused of Rs 1 crore bribe, now questions on EWS too!
रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के IPS अधिकारी राहुल बंसल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ उन पर हवाला के जरिए 1 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत लेने के आरोपों की जांच चल रही है, तो दूसरी तरफ अब उनके EWS प्रमाणपत्र और पात्रता को लेकर केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) में शिकायत दर्ज कराई गई है।
SUKHBIR SINGH BADAL ATTACK : सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला!
राहुल बंसल का इसी बीच एक पुराना मॉक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल है। UPSC पास करने से पहले दिए इस इंटरव्यू में उन्होंने 500 रुपए की रिश्वत का जिक्र करते हुए कहा था कि रिश्वत देते समय उन्हें बहुत बुरा लगा था। अब 1 करोड़ की कथित रिश्वत के आरोपों के बीच उनका यह वीडियो भी चर्चा में है।
RAHUL GANDHI ATTACKS MODI : राहुल बोले – मोदी को पागल कर देंगे!
वहीं, RTI एवं सोशल एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने राहुल बंसल के EWS श्रेणी के दावे और प्रमाणपत्र की वैधता की जांच की मांग करते हुए DOPT में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में UPSC में प्रस्तुत EWS प्रमाणपत्र, उसके जारी होने की प्रक्रिया और संबंधित वित्तीय वर्ष की आय-संपत्ति के आधार पर पात्रता की जांच की मांग की गई है।
शिकायत का नंबर DOPAT/E/2026/0010832 बताया गया है।
हालांकि, EWS प्रमाणपत्र को लेकर लगाए गए सवाल फिलहाल शिकायत के स्तर पर हैं, वहीं रिश्वत मामले में भी जांच जारी है। इन आरोपों की पुष्टि जांच और संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।
