ISI Spy Arrested: Major breakthrough for the police; Pakistani national linked to ISI arrested!
ISI SPY ARRESTED: स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम बंगाल में STF ने उत्तर 24 परगना के हाबरा से पाकिस्तानी नागरिक राना रउफ उर्फ वहाब आलम को गिरफ्तार किया है.
जांच एजेंसी को शक है कि उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना से संपर्क थे.
राना पर भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का संदेह है.
STF का कहना है कि भारतीय नागरिक जैसा दिखने के लिए उसने फर्जी आधार, पैन और मतदाता पहचान पत्र बनवाए थे. इन दस्तावेजों को तैयार कराने में मदद करने के आरोप में मोहम्मद इजाज को भी गिरफ्तार किया गया है.
फोन से पाकिस्तान के कई नंबरों पर बातचीत के सुराग भी मिलने का दावा किया गया है. अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने अब तक कितनी जानकारी पाकिस्तान भेजी और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे.
