CG MILK QUALITY TEST : पनीर के बाद दूध पर भी शिकंजा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MILK QUALITY TEST : After cheese, milk is also under pressure!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद अब बिलासपुर में दूध की गुणवत्ता को लेकर भी जांच तेज हो गई है। खाद्य-औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दूध सप्लाई करने वाले हॉकरों और विक्रेताओं से 19 सैंपल लिए हैं।

CG CRIME NEWS : पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर हत्या

सभी सैंपल जांच के लिए रायपुर की लैब भेजे गए हैं। टीम ने दूध विक्रेताओं से यह भी पूछा कि वे दूध कहां से खरीद रहे हैं और किन-किन जगहों पर सप्लाई कर रहे हैं।

HARIDWAR KANWAR YATRA : 4.80 करोड़ कांवड़िए, 7 हजार टन कचरा

विभाग अब डेयरी, होटल-रेस्टोरेंट के साथ दूध की पूरी सप्लाई चेन पर नजर रख रहा है। अधिकारियों के मुताबिक लैब रिपोर्ट में अगर मिलावट या गुणवत्ता में गड़बड़ी मिली तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही दूध विक्रेताओं को खाद्य-औषधि प्रशासन में जरूरी पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब सबकी नजर 19 सैंपल की लैब रिपोर्ट पर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related