CG CRIME NEWS : पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS : Pahadi Korwa youth beaten to death

जशपुर। जशपुर के सन्ना में शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि पिता और बेटे ने मिलकर भगुआ राम (30) पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पूरी घटना पंचायत भवन के CCTV कैमरे में कैद हो गई।

HARIDWAR KANWAR YATRA : 4.80 करोड़ कांवड़िए, 7 हजार टन कचरा

बताया जा रहा है कि भगुआ राम लकड़ी बेचने सन्ना आया था। इसी दौरान उसका दोनों आरोपियों से विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भगुआ ने डंडे से उन्हें डराने की कोशिश की, जिसके बाद एक आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद भी उसके सिर पर कई वार किए गए।

HARELI TIHAR : सीएम हाउस से हरेली तिहार लाइव ..

गंभीर हालत में भगुआ को सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फरार हुए आरोपी पिता-बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल होने की बात सामने आई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related