BILASPUR CRIME: 5.32 grams of ‘OG’ narcotic substance seized from a car; accused arrested!
BILASPUR CRIME:बिलासपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिफरा नया बस स्टैंड में घेराबंदी कर काले रंग की किया सेल्टोस कार से 5.32 ग्राम ‘ओजी’ मादक पदार्थ बरामद किया।
जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक कार में महंगा नशीला पदार्थ लेकर तिफरा की ओर बिक्री के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 10 एएस 3131 को रोका और तलाशी ली। कार से मादक पदार्थ के साथ एप्पल आईफोन 16 प्रो भी बरामद किया गया।
कार्रवाई में करीब 7 लाख रुपये की कार और 50 हजार रुपये के मोबाइल समेत कुल 7.65 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।मामले में शोभित जजोदिया उर्फ अक्षत, उम्र 32 वर्ष, निवासी तारबाहर बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
