CG BREAKING : The ‘Councilor Husband’ system will no longer work! Notification issued
रायपुर. रायपुर से बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अब महिला पार्षद या महापौर की जगह उनके पति, बेटे या दूसरे रिश्तेदार कामकाज में प्रतिनिधि या समन्वयक नहीं बन सकेंगे।

आंजनेय विश्वविद्यालय : बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स
नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर पालिका अधिनियम में संशोधन कर इसे राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है। नए प्रावधान के तहत महिला जनप्रतिनिधियों के पति, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन या अन्य रिश्तेदारों को उनके परोक्ष प्रतिनिधि, समन्वयक या संयोजक के तौर पर नामित करने पर रोक लगा दी गई है।
