CG SNAKEBITE NEWS: सांप के डसने से 3 की मौत, अन्य 3 छात्राओं का इलाज जारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Snakebite News: 3 dead from snakebites; treatment underway for 3 other female students!

 

 

CG SNAKEBITE NEWS: छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में धनोरा तहसील के जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास में आधी रात जहरीला सांप घुस गया।

सांप ने छात्रावास में सो रही 6 छात्राओं को काट लिया,वही इलाज के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 छात्राओं का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक छात्राएं छात्रावास में सो रही थीं। इसी दौरान जहरीला सांप परिसर के अंदर पहुंच गया और उसने सो रही छात्राओं को काट लिया।

घटना का पता चलते ही छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सभी प्रभावित छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। सांप के डसने के बाद सभी 6 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। छात्रावास में सांप कैसे पहुंचा और घटना के बाद सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए गए, इसे लेकर भी जानकारी सामने आने का इंतजार है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related