ECO VAN NALA ACCIDENT : राजगढ़ में जल समाधि! ईको वैन बहने से 9 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ECO VAN NALA ACCIDENT : 9 killed in Rajgarh flood as ECO van sinks

राजगढ़। तेज बारिश के बीच पचोर-सारंगपुर रोड पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ाना के पास झिरी नाले में पानी के तेज बहाव के बीच एक ईको वैन बह गई। हादसे में 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल के ऊपर पानी बह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्राइवर को कार आगे ले जाने से रोका भी, लेकिन वाहन पानी में उतार दिया गया और देखते ही देखते नाले में बह गया।

MAHARASHTRA POLITICS : शरद पवार गुट के PM मोदी से मिलते ही सियासी हलचल!

रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग देवास जिले के सतवास क्षेत्र के धांसड़ गांव के रहने वाले बताए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related