JPSC STUDENT PROTEST: JPSC के विवादित चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार, CID का बड़ा एक्शन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JPSC Student Protest: Controversial JPSC Chairman L. Khiangte arrested; major action by CID!

 

 

 

JPSC STUDENT PROTEST: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC के विवादित चेयरमैन एल खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार किया है.

CID की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शाम में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इससे पहले, जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते के कार्यालय व आवास पर सीआईडी की छापेमारी के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी को  छानबीन में पता चला की परीक्षाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी जिस मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) को दी गई थी उसमें रिश्वत और कमीशन का बड़ा खेल हुआ था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related